प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को हरियाणा दौरे पर आने वाले हैं। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए पूरा हरियाणा तैयार है। पीएम मोदी 17 जुलाई को हरियाणा की जिला जींद पहुंचेंगे जहां से पीएम विकास की सौगात देंगे। पीएम का यह दौरा बेहद खास होने वाला है। जिसकी तैयारियों में प्रशासन भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।
तैयारियों का लिया जायजा
पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की व्यवस्था जानने के लिए कार्यक्रम करनाल डिवीजन के कमिश्नर राजीव रतन जींद पहुंचे और डीसी डा. वैशाली शर्मा के साथ अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
हाइड्रोजन ट्रेन का करेंगे शुभारंभ
17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही हरियाणा के विभिन्न जिलों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी जींद से ही करेंगे। बैठक के दौरान कमिश्नर राजीव रतन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महत्वपूर्ण आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।











