केंद्र सरकार अब जी-राम-जी योजना के तहत राज्यों के लिए राशि जारी करने की दिशा में काम कर रही है। इसी के तहत केंद्र सरकार ने बंगाल को जी-राम-जी योजना के लिए 8 हजार 500 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिसके लिए ही सरकार जी-राम-जी योजना लेकर आई है।
31 मार्च तक 8,500 करोड़ जारी करने का ऐलान
दरअसल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नवान्न में एक अहम बैठक की। जिसके बाद उन्होंने बताया की राज्य में लागू की गई जी-राम-जी योजना के तहत न्यूनतम मजदूरी को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही 31 मार्च तक 8 हजार 500 करोड़ रुपए जारी करने की भी घोषणा की गई है।
जॉब कार्ड धारकों की पहचान
वहीं केन्द्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि, राज्य में अब तक 2.56 करोड़ जॉब कार्ड धारकों की पहचान की जा चुकी है। वहीं अगर जिन पात्र लोगों के पास अभी जॉब कार्ड नहीं है, उनके आवेदन भी मंजूर करने के लिए अधिकारियों को फैसले लेने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में कई अहम फैसले
इसके अलावा इस अहम बैठक में ग्रामीण विकास, कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अन्य फैसले भी लिए गए। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य में नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके पहले चरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।











