गुजरात में नगर निगम चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, अमित शाह ने दी बधाई और विपक्ष को जमकर घेरा

गुजरात में नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है।

गुजरात में नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। इस जीत को लेकर केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने बधाई दी साथ ही विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि, “गुजरात में हुए नगर निगम चुनावों में BJP ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। हाल ही में हुए उपचुनावों में भी NDA की जीत हुई है। त्रिपुरा में बैलेट पेपर से हुए ग्राम पंचायत चुनावों में भी हमने जीत हासिल की है और कांग्रेस को हर जगह करारी हार का सामना करना पड़ा है।”

राहुल गांधी पर निशाना साधा
अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “राहुल गांधी SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, और यह बात पूरा देश अच्छी तरह जानता है। जब से राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता बने हैं, कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है, उन्हें आत्म-मंथन करना चाहिए।”

“हर जगह कांग्रेस का हार से सामना”
केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा, “राहुल गांधी 14 पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ 1.5 किलोमीटर की दूरी तक 8,000 लोगों की भीड़ इकट्ठा करके देश की आवाज़ नहीं बन सकते। कांग्रेस को हर जगह हार का मुंह देखना पड़ रहा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़