ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, कहा-“सस्ती दवाओं से लेकर प्रतिभा तक दुनिया को भारत पर भरोसा”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल हुए। जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। बता दें कि दिल्ली में पहली बार ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम का आयोजन हुआ है। यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा जिसका 15 अक्टूबर को समापन होगा। इस साल फोरम की थीम ‘बदलती दुनिया में ताकत के नए स्रोत तय करना’ है।

दुनिया को भारत पर भरोसा
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सस्ती दवाओं से लेकर प्रतिभा तक, दुनिया भारत पर भरोसा करती है। भारत ने दुनिया को शून्य दिया, लेकिन कभी इसका श्रेय या रॉयल्टी नहीं मांगी। पीएम मोदी ने कहा कि, “भारत की प्रगति की कहानी सबके साथ मिलकर और सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की कहानी है। जब दुनिया को सस्ती दवाओं की ज़रूरत होती है, तो हर 5 में से 1 जेनेरिक दवा भारत से आती है।”

भारत की अहम भूमिका का जिक्र
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ताकत दूसरों को सक्षम बनाने में है। उन्होंने डिजिटल तकनीक, वैक्सीन सप्लाई, आर्थिक सुधारों और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भारत की भूमिका का जिक्र किया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़