गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, सेंट्रल रिज को मिलेगा कानूनी संरक्षण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के सेंट्रल रिज को कानूनी संरक्षण देने की घोषणा की है।

दिल्ली में आरके पुरम स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के सेंट्रल रिज को कानूनी संरक्षण देने की घोषणा की है। यह फैसला सेंट्रल रिज क्षेत्र की जैव विविधता, मिट्टी और जल संरक्षण के लिए लिया गया है।

पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि सरकार सेंट्रल रिज को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कानूनी उपाय अपनाएगी, जिससे इस महत्वपूर्ण हरित क्षेत्र का संरक्षण सुनिश्चित होगा। अमित शाह ने कहा कि रिज क्षेत्र में जामुन, आम, अर्जुन और नीम जैसी स्थानीय वृक्ष प्रजातियों का रोपण किया जाएगा, क्योंकि ये लंबे समय तक जीवित रहती हैं और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

100 जलाशयों का होगा निर्माण
अमित शाह ने कहा कि, रिज क्षेत्र को विकसित करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। इसके तहत 100 जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही ‘नक्षत्र वन’, ‘तीर्थंकर वन’ और ‘वर्णन वन’ जैसे विशेष उद्यान विकसित किए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ नागरिकों को बेहतर हरित स्थल उपलब्ध हो सकें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़