भारत-न्यूजीलैंड में बड़ा व्यापार समझौता, भारतीय उत्पादों पर हटेगा 100 प्रतिशत निर्यात शुल्क

पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई इस दौरान भारत और न्यूजीलैंड दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई गति दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान दोनों देशों के रणनीतिक व्यापार को और मजबूती देने के प्रयास किया। पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई इस दौरान भारत और न्यूजीलैंड दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई गति दी है। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफ़टीए) को तेजी से लागू करने का फैसला लिया गया है।

निर्यात-आयात शुल्क पर फैसला
दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता में साल 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना कर लगभग 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। जो दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के नए द्वार खोलेगा। समझौते के तहत, न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों पर 100 प्रतिशत निर्यात शुल्क हटा देगा। इसके साथ ही भारत भी न्यूजीलैंड के 95 प्रतिशत उत्पादों पर आयात शुल्क में भारी कटौती करेगा।

तकनीकी साझेदारी होगी मजबूत
इसके अलावा दोनों देशों के बीच खेल, बागवानी, कृषि जैसे क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान और तकनीकी आदान-प्रदान पर सहमति बनी। तकनीकी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नाविकों के प्रमाणपत्रों को आपसी मान्यता देने और स्वच्छ ऊर्जा के लिए वैश्विक बायोफ्यूल्स गठबंधन के साथ जुड़ने का भी फैसला लिया गया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़