SRCC के शताब्दी समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 100 साल की ऐतिहासिक उपलब्धि के महत्व को बताया

‎श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया।

‎श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस 100 साल की ऐतिहासिक उपलब्धि के महत्व पर प्रकाश डाला।

‎शिक्षा जगत के लिए भी ऐतिहासिक
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि, यह अवसर कॉलेज के साथ-साथ देश के शिक्षा जगत के लिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि यहाँ कई पीढ़ियाँ एक साथ एकत्र हुई हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं संस्थापक श्री राम जी को श्रद्धांजलि देता हूँ और उनकी दूरदर्शिता को नमन करता हूँ।’

‎उपलब्धियों और प्रेरणाओं का महासागर
साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर कॉलेज और देश के शिक्षा जगत, दोनों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। पीएम मोदी ने रेखांकित किया, ‘जब कोई संस्थान अपने 100 वर्ष पूरे करता है, तो वह अनगिनत उपलब्धियों और प्रेरणाओं का महासागर बन जाता है।’


‎कई पीढ़ियों के भविष्य को संवारा
दरियागंज की एक छोटी सी इमारत से शुरू होकर एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बनने तक की कॉलेज की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसने कई पीढ़ियों के भविष्य को संवारा है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, ‘आज भी डीयू में सिर्फ यह कह देना ही अपने आप में एक गर्व का विषय है कि आप एसआरसीसी से हैं।’

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़