रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के अगले बड़े बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की घोषणा की है। बता दें कि लगभग 1,170 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल नेटवर्क जल्द शुरू होगा। जिससे दिल्ली से उत्तर प्रदेश की यात्रा के समय में कटौती होगी। हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से यज सफर सिर्फ 4.5 घंटे में तय किया जा सकेगा।
विभिन्न शहरों के लिए सफर होगा आसान
बता दें कि केंद्र सरकार की इस परियोजना के तहत दिल्ली से विभिन्न शहरों के लिए यात्रा का समय कम हो जाएगा। इस परियोजनाओं से दिल्ली से आगरा की दूरी 58 मिनट, कानपुर की 1 घंटा 50 मिनट, लखनऊ की 2 घंटे 12 मिनट और वाराणसी की दूरी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट में पूरी होगी।
ट्रेन की ऑपरेटिंग स्पीड 320 किमी प्रति घंटा
बता दें कि इस ट्रेन की ऑपरेटिंग स्पीड 320 किमी प्रति घंटा होगी। जिससे उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक और आर्थिक केंद्रों के बीच आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा। मुंबई-अहमदाबाद रूट के बाद यह देश का दूसरा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट होगा, जो व्यापार और पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देगा।











