इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ, ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने पीएम मोदी

पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित विश्व प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण एवं पुनरुद्धार परियोजना का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का समापन हो गया है। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित विश्व प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण एवं पुनरुद्धार परियोजना का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।

इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर
बता दें कि यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल यह मंदिर परिसर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। 10वीं शताब्दी का यह ऐतिहासिक धरोहर स्थल भारत-इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक संबंधों का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है।

सेवा और संरक्षण का अवसर
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “मेरा सौभाग्य है कि उन्हें जीवन में बार-बार भगवान शिव से जुड़े पवित्र स्थलों की सेवा और संरक्षण का अवसर मिला है”। पीएम मोदी ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का केंद्र भी काशी विश्वनाथ रहा है, जहां बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद निरंतर उन्हें मिलता रहा है।

ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने
पीएम मोदी ने कहा, पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए वह स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने इस विरासत को लगभग 1200 वर्षों तक संरक्षित रखने के लिए इंडोनेशिया की जनता तथा विभिन्न कालखंडों में यहां शासन करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़