उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी होगी और मजबूत, केंद्र सरकार ने देवभूमि को दी तीन नई रेल सेवाओं की सौगात

केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार किया है। इसके साथ ही हरिद्वार–वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार–ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को भी मंजूरी प्रदान की है। बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

सीएम धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस को हरिद्वार तक बढ़ाने और हरिद्वार से वेरावल और ओखा के बीच नई AC ट्रेनें चलाने की मंज़ूरी दी है।”

राज्य की स्थानीय अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
सीएम धामी ने कहा कि “रेल सेवाओं के इस विस्तार से उत्तराखंड की देश के पश्चिमी हिस्सों से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। खासकर आने वाले कुंभ मेले के दौरान, इससे देश भर से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी होगी। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य की स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मज़बूत होगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़