केंद्र सरकार ने रेल मंत्रालय की 2 परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिसकी लागत 3,907 करोड़ रुपए है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने यह मंजूरी दी। इन परियोजनाओं में पारादीप–हरिदासपुर–दोहरीकरण और राजखरसावां-डांगोअपोसी- चौथी लाइन शामिल हैं।
नए भारत का विजन
इन परियोजनाओं से भारतीय रेलवे की विश्वसनीयता बढ़ेगी। वहीं बहु-ट्रैकिंग प्रस्ताव से परिचालन को सुव्यवस्थित करने और भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी। बता दें की यह परियोजनाएं पीएम मोदी के नए भारत के विजन को दर्शाती हैं। जिससे न सिर्फ लोग आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि उनके रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
दो परियोजनाओं में 4 जिले शामिल
बता दें की ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत बनाई गई हैं। इन परियोजनाओं से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी। ओडिशा और झारखंड राज्य के 4 जिलों को शामिल करने वाली दो परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 145 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।
तेल आयात को करेगी कम
इन परियोजनाओं के पूरा होने पर हर साल 44 मिलियन टन माल ढुलाई की अतिरिक्त क्षमता प्राप्त होगी। इन परियोजनाओं से तेल आयात को कम करेगी और कार्बनडाई ऑक्साइड उत्सर्जन को भी घटाएगी, जो 1 करोड़ पौधारोपण के बराबर है।











