भारत और ब्रिटेन के बीच हुए दो “व्यापक आर्थिक व्यापार समझौते और सामाजिक सुरक्षा समझौते” से दोनों देशों में आर्थिक संबंध मजबूत हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट शेयर करके लिखा कि ये दोनों समझौते भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेंगे। साथ ही दोनों देशों की साझा महत्वाकांक्षाओं को उनके लोगों के लिए ठोस अवसरों में बदलेंगे। पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच हुए इन समझौतों को भारत-ब्रिटेन साझेदारी में अहम साझेदारी बताया।
आर्थिक संबंध होंगे मजबूत
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन समझौतों से भारत के किसानों, उद्यमियों को विकास की दिशा में तेजी मिलेगी। उन्होंने कहा कि “व्यापक आर्थिक व्यापार समझौते और सामाजिक सुरक्षा समझौते के लागू होने से हमारे आर्थिक संबंध और भी सुदृढ़ होने वाले हैं”।
ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुँच
पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा कि व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता हमारे किसानों, उद्यमियों और लघु और मध्यम उद्यमों को नई गति प्रदान करेगा। कई क्षेत्रों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच प्राप्त होगी।
मील का पत्थर होगा साबित
पीएम ने आगे कहा कि हमारे लोकतांत्रिक देशों के बीच विश्वास और व्यापार, निवेश को दर्शाता है। भारत-ब्रिटेन के बीच हुए यह दोनों समझौते भारत की व्यापारिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगे। वहीं भविष्य के लिए आर्थिक साझेदारी स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में एक नए चरण की शुरुआत करेगा।











