प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में ‘इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी’ को मंज़ूरी दी है। इससे हाईवे, रेलवे, बंदरगाह, जलमार्ग और हवाई अड्डों को एक बेहतर और समन्वित प्लानिंग फ़्रेमवर्क के तहत लाया जाएगा।
‘पीएम गति शक्ति’ को मिली ताकत
‘पीएम गति शक्ति’ को आगे बढ़ाते हुए, ITLA मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मज़बूत करेगा। इसके साथ ही लॉजिस्टिक्स की लागत कम करेगा और भारत के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को ‘विकसित भारत 2047’ की ज़रूरतों के लिए तैयार करेगा।
मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा
केंद्र सरकार की इस पहल से न सिर्फ देश में मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, इसके साथ ही इससे परिवहन के विभिन्न साधनों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में भी मदद मिलेगी। माल और यात्रियों की आवाजाही को ज्यादा सुगम बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, परिवहन से जुड़ी योजनाओं की बेहतर प्लानिंग और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया जाएगा।












