SIR पर विपक्ष के विरोध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशाना साधा है। पीएम मोदी के अनुसार कांग्रेस सिर्फ SIR यानि विशेष गहन पुनरीक्षण का ही विरोध नहीं करती, बल्कि देश को मजबूत करने वाले हर सुधार का विरोध करती है।
“कांग्रेस का पुराना राजनीतिक पैटर्न”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “कांग्रेस सिर्फ़ SIR का ही विरोध नहीं करती, बल्कि ‘सुधार’ शब्द सुनते ही विरोध वाले पोस्टर लेकर खड़ी हो जाती है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह पुराना राजनीतिक पैटर्न रहा है कि जब भी देश में कोई सुधार लाया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी उस पर झूठ बोलती है और भ्रम फैलाती है।
“काँग्रेस का काम झूठ बोलो और भ्रम फैलाओ”
पीएम मोदी ने कहा कि, “कांग्रेस ‘एक देश, एक चुनाव’ का विरोध करती है। कांग्रेस देश से घुसपैठियों को बाहर निकालने का विरोध करती है। कांग्रेस का बस एक ही तरीका रहा है जब भी कोई सुधार आता है, तो झूठ बोलो और भ्रम फैलाओ।”












