EPFO पर केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, वेतन सीमा को 15,000 से बढ़ाकर किया 25,000 रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। केन्द्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों के भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 प्रति माह करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।

सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच
केन्द्रीय कैबिनेट के यह फैसला 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान करके लाभान्वित करेगा। साथ ही, भविष्य निधि, पेंशन और बीमा के सुनिश्चित लाभ श्रमिकों के भविष्य को पूरी तरह सुरक्षित करेंगे, और लाखों श्रमिकों को स्थायी व सम्मानजनक कार्य परिवेश भी प्राप्त होगा।

सीएम योगी ने कहा धन्यवाद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय कैबिनेट के इस फैसले को एतिहासिक बनाया है। उन्होंने कहा कि “इस परिवर्तनकारी फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद। यह फैसला ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प को मजबूत करता है और देश के करोड़ों श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित और समृद्ध बनाता है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़