प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत और नशा मुक्त भारत बनाने के विजन को साकार करने के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत युवा कनेक्ट प्रोग्राम आयोजित किया गया है। यह आयोजन माई भारत के जरिए किया गया है। जो 15 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस कार्यक्रम को यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में स्पेशल थीम ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ के तहत किया जाएगा।
नशे के दुष्प्रभावों से जागरूकता
इस कार्यक्रम से खेल मंत्रालय का लक्ष्य है युवाओं को एक डेवलप्ड इंडिया के विजन से जोड़ना। इसके साथ ही इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से भी जागरूक किया जाएगा। यह प्रोग्राम युवाओं को एक हेल्दी, जिम्मेदार और ड्रग-फ्री इंडिया का एंबेसडर बनने के लिए मजबूत बनाना चाहता है।
यूथ आइकॉन करेंगे संवाद
युवाओं को ड्रग-फ्री समाज के प्रति जागरूक करना है ताकि विकसित भारत के विजन को साकार किया जा सके। वहीं इस कार्यक्रम के तहत, जाने-माने यूथ आइकॉन स्टूडेंट्स से बातचीत करने के लिए एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स का दौरा करेंगे। वे भारत के विकास के सफर पर अपनी राय शेयर करेंगे।
माई भारत पोर्टल पर होंगे रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम में भाग लेने वालों को एक खास अवेयरनेस फिल्म भी दिखाई जाएगी। जिसमें नशे की लत से परेशान लोगों और परिवारों के अनुभव दिखाए जाएंगे। इसके बाद युवाओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई जाएगी। युवाओं की ज्यादा भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए, प्रोग्राम की जगहों पर माई भारत सुविधा डेस्क बनाए जाएंगे ताकि माई भारत पोर्टल पर मौके पर ही रजिस्ट्रेशन हो सके। कार्यक्रम का रजिस्ट्रेशन और प्रोग्राम से जुड़ी गतिविधियां माई भारत पोर्टल के जरिए की जाएंगी।











