पंजाब मे मेगा PTM का बढ़ता क्रेज चौथे मेगा PTM में अभिभावकों की रिकॉर्ड भागीदारी

पंजाब के 7,500 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में आयोजित चौथी मेगा (PTM) पेरेंट-टीचर मीटिंग में 23 लाख से ज्यादा अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार, रुचियों और समग्र विकास पर चर्चा हुई। 40 हजार से अधिक शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था ताकि अभिभावकों से प्रभावी संवाद हो सके। शिक्षा मंत्री बैंस के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों को शिक्षा प्रक्रिया में सक्रिय रूप से जोड़ना है। बड़ी भागीदारी को सरकारी स्कूलों में बढ़ते विश्वास और बेहतर समन्वय का संकेत माना जा रहा है।

By: Indiatimes.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *