छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का अवसर सामने आया है। ऐसे में जो युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं वो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्तीअभियान के जरिए कुल 11 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें जनरल के लिए 06 पद, एससी के लिए 02 पद, एसटी के लिए 02 पद और ओबीसी के लिए 01 पद आरक्षित किया गया है।
आवेदन की लास्ट डेट
बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक निर्धारित है। वहीं आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा और वेतन
वहीं आयु सीमा बहिर निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। लीगल असिस्टेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30,000 रुपये वेतनमान दिया जाएगा।











