उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 10 अहम प्रस्तावों को मुहर, मेडिकल कॉलेज के MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000 रुपए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अहम फैसलों पर मुहर लगी।

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अहम फैसलों पर मुहर लगी। धामी कैबिनेट ने 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न के स्टाइपेंड को 17000 से बढ़कर 25000 रुपए कर दिया है।

अहम फैसलों पर मुहर
कैबिनेट बैठक ने ऊर्जा विभाग एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने की मंजूरी दी है। इसके अलावा उत्तराखंड कारागार विभाग, विभाग की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिदेशक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में रखने को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने फैसला लेते हुए शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों का पुनर्निर्धारण, सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट व अधीनस्थ न्यायालय के अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया है। इसके साथ ही खाद्य विभाग, विधिक माप विज्ञान में सेवा नियमावली संशोधन को मंजूरी दी गई है।

सहायक व्यायाम के 35 पद सृजित
कैबिनेट बैठक में खेल विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक व्यायाम के 35 पद किए गए सृजित, किये गए वहीं मेडल विजेता खिलाड़ियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। खेल नीति 2021, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को 243 पदों नियुक्ति का प्रस्ताव युवा कल्याण, परिवहन, शिक्षा आदि विभागों में नियुक्ति मिलेगी।

सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा
कैबिनेट बैठक में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। 17 सितंबर को धार्मिक स्थलों पर आशीर्वाद का दिया जलेगा। वहीं राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। अलग-अलग संगठनों को इसमें जोड़ा जाएगा। नवाचार के लिए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित भारत का कलश एक चौराहे पर रखा जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़