बाढ़ सुरक्षा को लेकर धामी सरकार का बड़ा कदम, करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को सौगात देते हुए 65.95 करोड़ रुपये की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को सौगात देते हुए 65.95 करोड़ रुपये की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिले के बूमघाट में 65.95 करोड़ रुपये की दो बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया जो शारदा तटबंध परियोजना क्षेत्र के सुरक्षित भविष्य और समग्र विकास की मजबूत नींव साबित होगी।

करोड़ों की लागत से निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 60.21 करोड़ रुपये की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा तटबंध निर्माण का शिलान्यास किया जिसके बाद 5.74 करोड़ रुपये की लागत से पूर्णागिरि तहसील के ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा के लिए हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने शारदा नदी पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। सीएम धामी ने कहा की सभी अधिकारी गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ परियोजनाएं पूरी करने पर ध्यान दें।

धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शारदा कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से क्षेत्र को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। लगभग 3,300 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़