पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर बड़ा मंथन, अमित शाह ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

कोलकाता में अमित शाह ने राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए अहम बैठक की।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। जहां अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अमित शाह ने राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए अहम बैठक की। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मौजूद रहे, इसके साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक के दौरान राज्य की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा गृह मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और कहा कि ‘महिला आउटरीच कार्यक्रम’ संचालित किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण महिलाओं के साथ नियमित संवाद स्थापित करने के भी निर्देश दिए। ग्रामीण महिलाओं को  जागरूक बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

हर संभव मदद का भरोसा
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि अगर इस संबंध में अगर कोई भी जरूरत हो तो राज्य सरकार सीधे केन्द्रीय गृह मंत्रालय (MHA) से संपर्क कर सकती है। वहीं बैठक के दौरान राज्य की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए राज्य में ‘विशेष जांच एजेंसी’ के गठन के संबंध में जरूरी कदम उठाने पर ज़ोर दिया गया।

अवैध अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश
बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य से जुड़े सभी आतंकवाद और UAPA मामलों की राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से गहन समीक्षा किए जाने का भी फैसला लिया गया। अमित शाह ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश भी दिए गए। अमित शाह ने सभी अधिकारियों को बैठक में दिए जरूरी दिशा-निर्देशों के पालन के लिए उचित कदम उठाने को कहा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़