उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में एनएच-327 के फोरलेन विस्तार को मंजूरी, 2,077 करोड़ की मंजूरी मिलने पर जताया केंद्र का आभार

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग जिले में नेशनल हाइवे-327 के फोरलेन विस्तार को मंजूरी मिल गई है।

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग जिले में नेशनल हाइवे-327 के फोरलेन विस्तार को मंजूरी मिल गई है। बागडोगरा-पानीटंकी-खोरीबाड़ी-गलगलिया सेक्शन के 31.02 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन में बदलने के लिए 2077.18 करोड़ की मंजूरी दी गई है। दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद राजू बिष्ट के कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।

उत्तर बंगाल में कनेक्टिविटी होगी मजबूत
बीजेपी सांसद राजू बिष्ट ने परियोजना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तर बंगाल में कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बता दें कि इस परियोजना से पूर्वोत्तर भारत के साथ ही नेपाल, भूटान और बांग्लादेश को जाने वाले मार्गों तक पहुंच बेहतर होगी।

सिलीगुड़ी कॉरिडोर के लिए अहम
इस प्रस्तावित परियोजना को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कॉरिडोर के लिए अहम माना जा रहा है। फोरलेन सड़क बनने से बागडोगरा, नक्सलबाड़ी, खोरीबाड़ी और पानीटंकी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत तीन बड़े पुल, एक रोड ओवर ब्रिज (आरओबी), पांच हाथी अंडरपास और हाईवे के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़