पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उत्तम कुमार फिल्म केंद्र की रखी आधारशिला, परियोजना के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने न्यू टाउन इलाके में इको पार्क के पास उत्तम कुमार फिल्म केंद्र की आधारशिला रखी।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने न्यू टाउन इलाके में इको पार्क के पास उत्तम कुमार फिल्म केंद्र की आधारशिला रखी। बता दें कि यह महान बंगाली अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती के उपलक्ष्य में सालभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा है।

परियोजना के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित
राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस फिल्म केंद्र में 750-750 सीट की क्षमता वाले दो सिनेमाघर और 1,000 सीट वाला एक अन्य सिनेमाघर होगा। इसके अलावा यहां एनीमेशन और दृश्य प्रभाव प्रयोगशालाएं और स्टूडियो तथा फिल्म के बाद के निर्माण कार्यों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

‎मुख्यमन्त्री ने किया सम्बोधित
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमन्त्री ने कहा कि उत्तम कुमार की जन्मशती के आयोजन में सांस्कृतिक जगत से जुड़े विभिन्न वर्गों के लोग भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम उन्हें प्यार करते हैं। इस प्यार में कोई भेद या राजनीतिक रंग नहीं है। हर कोई महानायक से प्यार करता है और उन पर गर्व करता है।’’ मुख्यमन्त्री ने कहा कि ये आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के सहयोग से किए जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़