पश्चिम बंगाल में ग्रामीण सड़कों के लिए केंद्र सरकार ने 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की केंद्र ने राज्य में 2,400 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख मकानों के निर्माण को भी मंजूरी दी है।
बैठक में लिए अहम फैसले
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अहम बैठक हुई। बैठक के दौरान अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें सीएम ने राज्य की ग्रामीण सड़कों के विकास पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया की केंद्र ने ग्रामीण सड़कों के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए है।
‘वीबी-जी राम जी’ के तहत राशि मंजूर
इसके अलावा बैठक में ग्रामीण रोजगार योजना ‘वीबी-जी राम जी’ के तहत 31 मार्च, 2027 तक पश्चिम बंगाल को 8,508 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि, ‘‘केंद्र ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पहले चरण के तहत पश्चिम बंगाल को 2,400 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 1,000 करोड़ रुपये दिए हैं।’’
एक लाख मकानों की स्वीकृति पत्र सौंपे
उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख मकानों की स्वीकृति के पत्र मुझे और पंचायत मंत्री दिलीप घोष को सौंपे।’’ इन सभी मंजूरी के बाद राज्य के बुनियादी ढांचे को और विकसित किया जा सकेगा।











