उत्तर प्रदेश के वाराणसी को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने लिंक कॉरिडोर बनाने की मंजूरी दे दी है। यह लिंक कॉरिडोर वरुणा नदी के किनारे एनएच-31 और वाराणसी रिंग रोड को जोड़ेगा। यह 10,998.32 करोड़ रुपये की कुल लागत से बनेगा। जो भीड़भाड़ को काम करने में कारगार साबित होगा।
सफर के समय में कटौती
बता दें की यह कॉरिडोर वाराणसी डीकंजेशन प्लान का एक बड़ा हिस्सा है। जिससे एनएच-31 और काशी रेलवे स्टेशन के बीच एक अच्छी कनेक्टिविटी मिल पाएगी। इसको 80–100 किमी/घंटे की प्रचालन गति के लिए डिज़ाइन किया गय। अगर यह प्रोजेक्ट सफल हो जाता है तो एनएच-31 और काशी रेलवे स्टेशन के बीच यात्रा का समय लगभग 40 मिनट से घटकर 20 मिनट रह जाएगा।
सड़क सुरक्षा होगी बेहतर
इसके अलावा इस प्रोजेक्ट से शहर के रोड नेटवर्क पर भीड़ में कमी होगी। सड़क सुरक्षा इससे बेहतर होगी। बिना किसी रुकावट के वाहन चालक गाड़ी चला पाएगा। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। जिससे व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।











