बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोतिहारी के गांधी मैदान में बापूधाम महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके साथ ही करोड़ों की विकास परियोजनाओं की भी सौगात दी। मुखमंत्री सम्राट चौधरी ने 145 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास लिया। जिसकी लागत लगभग 285 करोड़ रुपए है।
“सहयोग कैंप” में लोगों की समस्याएं सुनी
वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को “सहयोग कैंप” में लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने सबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। सीएम सम्राट चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि आवेदनों पर 30 दिनों के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं होंगी शुरू
इसके अलावा सीएम सम्राट चौधरी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शुरू करने की घोषणा की। जिनमें बरियारपुर में एक मेडिकल कॉलेज, मोतिहारी में एक तारामंडल और अटल कला भवन, मरीन ड्राइव और एक एक्वाकल्चर पार्क शामिल हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद राधा मोहन, सांसद संजय जसवाल के साथ-साथ अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे।












