राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि की अर्पित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नमन किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नमन किया। सीएम धामी ने अपने आधिकारिक आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सार्वजनिक जीवन में दिए अनुकरणीय उदाहरण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने कहा कि, “महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्शों के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्य-निष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए।”

दोनों महान विभूतियों को नमन
सीएम धामी ने कहा कि “उनका अमर मंत्र ‘जय जवान, जय किसान’ सदैव देश की सुरक्षा और अन्नदाता के सम्मान के महत्व को रेखांकित करता रहेगा। इन दोनों महान विभूतियों के विचार और आदर्श सदैव राष्ट्र-सेवा की भावना को सुदृढ़ करते रहेंगे।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़