देहरादून से वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने कहा-“मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही सरकार”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। जिसके बाद सीएम धामी ने कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित किया।

मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के प्रयास
सीएम धामी ने कहा कि, “वन्यजीवों का संरक्षण हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा रहा है। हमारी सरकार वन्यजीवों की सुरक्षा, उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।”

प्रकृति और वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “प्रदेश में विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, वन्यजीवों के प्राकृतिक गलियारों को सुरक्षित रखने और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रकृति और वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित हों।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक सविता कपूर भी उपस्थित रहीं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़