उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी तेज, सांसद बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है।

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति के साथ बीजेपी आगे बढ़ रही है। इसी दिशा में बीजेपी जिला हरिद्वार की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी एवं नई दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज शामिल हुईं। वहीं इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की।

संगठन की ताकत से विपक्ष को जवाब
बैठक के दौरान सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड की सह-प्रभारी बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से उत्तराखंड में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी। सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता सरकार के काम और संगठन की ताकत से इसका जवाब देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना है। हरिद्वार गंगा नगरी और प्रदेश का प्रवेश द्वार है, यहां सभी विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ानी होगी।

हर बूथ पर संगठन को मजबूत करने पर जोर
इसके साथ ही जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर मनोबल बढ़ाया है। हर बूथ पर संगठन को मजबूत करना ही लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता जैसे बड़े फैसले लेकर देश में संदेश दिया है। सरकार की योजनाओं और विकास योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचानी है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़