“राजनीतिक फायदे के लिए देश की शांति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”- बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने देश में अस्थिरता पैदा करने की विपक्ष की कोशिशों की कड़ी आलोचना की है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने देश में अस्थिरता पैदा करने की विपक्ष की कोशिशों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि राजनीतिक फायदे के लिए देश की शांति, स्थिरता और विकास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सीएम धामी का विपक्ष पर हमला
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “निस्संदेह, राजनीतिक दलों के बीच वैचारिक मतभेद और प्रतिस्पर्धा लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल देश की शांति और विकास को नुकसान पहुंचाने के लिए करना उचित नहीं है।”

पोस्ट शेयर कर साधा निशाना
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर सीएम धामी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में, भारत आज विकास, सुशासन और एक मजबूत वैश्विक पहचान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे में, देश की प्रगति को गति देना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का उद्देश्य देश को आगे बढ़ाना होना चाहिए, न कि उसकी शांति और सुरक्षा को खतरे में डालना।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़