आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई, हर व्यक्ति तक आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर

देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की।

देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सीएम धामी ने दी बधाई
सीएम धामी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। सीएम धामी ने कहा कि, “आयुर्वेद न सिर्फ हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, बल्कि रोग-मुक्त जीवन, प्रकृति के साथ सामंजस्य और समग्र स्वास्थ्य के प्रति भारतीय दृष्टिकोण भी है।”

सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में योगदान देने का संकल्प
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्र सरकार आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राष्ट्रीय आयुष मिशन, आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान, तथा ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा अभियान’ जैसी पहलों के माध्यम से हर व्यक्ति तक आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए काम कर रही है। सीएम धामी ने आग्रह करते हुए कहा कि, “इस अवसर पर हम आयुर्वेद की समृद्ध विरासत को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने और एक स्वस्थ, रोग-मुक्त तथा सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़