‘मातृ शक्ति संवाद और सम्मान’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, मातृशक्ति ने बताए जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभ के अनुभव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित 'मातृ शक्ति संवाद और सम्मान' कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृ शक्ति को सम्मानित किया और उनके साथ संवाद किया गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित ‘मातृ शक्ति संवाद और सम्मान’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृ शक्ति को सम्मानित किया और उनके साथ संवाद किया गया। इस दौरान मातृशक्ति ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ और अपने अनुभवों को साझा करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

योजनाओं का लाभ मातृशक्ति तक पहुंचा
सीएम धामी ने कहा कि इस अवसर पर माताओं-बहनों के अनुभव सुनकर यह स्पष्ट हुआ कि सरकार द्वारा जिस संकल्प के साथ योजनाएं प्रारंभ की गई थीं, उनका लाभ आज धरातल पर मातृशक्ति तक पहुंच रहा है। राज्य की मातृशक्ति ने जिस आत्मीयता और जुड़ाव के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया, वो एक भावुक क्षण था।”

मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “राज्य की मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी संकल्प के साथ, सरकार माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़