उतराखंड की धामी सरकार का MSME सेक्टर को बढ़ावा, 4.70 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर हुए पैदा

देवभूमि उत्तराखंड की धामी सरकार के नेतृत्व में स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है।

देवभूमि उत्तराखंड की धामी सरकार के नेतृत्व में स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही धामी सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है। इसी दिशा में सीएम धामी के नेतृत्व में किए गए प्रयास अब सफल होते नजर आ रहे हैं।

96,400 से अधिक MSME इकाइयां सक्रिय
बता दें कि राज्य में 96,400 से अधिक MSME इकाइयां सक्रिय है। इसके साथ ही 4.70 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर भी राज्य में पैदा हुए है जो प्रदेश में उद्यमिता और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार को दर्शाता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

सीएम धामी ने की पोस्ट
सीएम धामी ने पोस्ट करते हुए कहा कि, “देवभूमि उत्तराखंड में 96,400 से अधिक MSME इकाइयों का सक्रिय होना और 4.70 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसरों का सृजन होना, आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में आगे बढ़ते कदमों का प्रतीक है। हमारा संकल्प है कि राज्य के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिलें, स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा मिले, और उत्तराखंड विकास तथा समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे।”

धामी सरकार का लक्ष्य
राज्य की धामी सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसके साथ-साथ सीएम धामी का फोकस स्थानीय कारोबार को नई पहचान दिलाने में भी है। ऐसे में MSME क्षेत्र का विस्तार इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छोटे और मध्यम उद्यम नन सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देते हैं, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने में भी मदद करते हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़