सीएम धामी ने की संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी आवास पर संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी आवास पर संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि, वे हरिद्वार में आगामी कुंभ को ध्यान में रखते हुए संस्कृत के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करें।

सीएम के अधिकारियों को निर्देश
बैठक के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि मॉडल संस्कृत गांवों में साल भर नियमित रूप से संस्कृत बातचीत और संस्कृत-आधारित गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, बच्चों को सरल और रोचक तरीके से संस्कृत भाषा के साथ-साथ वेदों, उपनिषदों, पुराणों और अन्य महत्वपूर्ण संस्कृत ग्रंथों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया।

संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए कदम
इसके अलावा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे चारधाम के साथ-साथ हर की पौड़ी, जागेश्वर धाम, आदि कैलाश, पूर्णागिरि, सुरकंडा देवी, धारी देवी, गर्जिया देवी मंदिर और वीरभद्र ऋषिकेश जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़