उत्तरकाशी में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित, सीएम धामी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

उत्तरकाशी में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित हुई।

उत्तरकाशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 शानदार वर्षों के पूरा होने के अवसर पर, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक विचारों को भी सुना।

उत्तरकाशी स्थित स्वास्थ्य केंद्र का नाम बदला
इस दौरान सीएम धामी ने सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ-श्री शक्ति माता कॉरिडोर के निर्माण और उत्तरकाशी स्थित स्वास्थ्य केंद्र का नाम पूर्व विधायक स्व.गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने की भी घोषणा की।

पीएम की 25 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा
सीएम धामी ने कहा कि, “राष्ट्रसेवा को अपना परम ध्येय मानकर निरंतर जनकल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की यह यशस्वी और प्रेरणादायी यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प की अद्भुत मिसाल है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान बनाई है और करोड़ों देशवासी आज विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़