उत्तराखंड के कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, आधार संबंधी काम के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे दूसरे शहरों के चक्कर

उत्तराखंड के कोटद्वार और आसपास के लोगों को अब आधार संबंधी काम के लिए देहरादून या दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

उत्तराखंड के कोटद्वार और आसपास के लोगों को अब आधार संबंधी काम के लिए देहरादून या दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया है। सिम्भलचौड़ में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का आधार सेवा केंद्र शुक्रवार से शुरू हो गया है।

लोगों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध
बता दें कि इस नए आधार केंद्र में लोगों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। जिनमें आधार नामांकन के साथ ही जनसांख्यिकीय और जैविक पहचान संबंधी अपडेट भी शामिल है। निर्धारित अवकाश को छोड़कर केंद्र सप्ताह के सातों दिन संचालित होगा। वहीं वरिष्ठनागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने खुद कराया आधार अपडेट
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुभारंभ के दौरान खुद अपने आधार कार्ड का जैविक पहचान अपडेट कराया। इस दौरान उन्होंने पूरी प्रक्रिया में फोटो, अंगुलियों के निशान और आंखों की पुतली की पहचान दर्ज करवाई। ऋतु खंडूड़ी ने लोगों से भी आधार में आवश्यक अपडेट समय पर कराने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का अनिवार्य जैविक पहचान अपडेट समय पर कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में पांच से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए यह सुविधा निःशुल्क है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़