मुख्यमंत्री धामी ने झनकट में सड़क किनारे रोका काफिला, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं

सीएम धामी ने झनकट में सड़क किनारे खड़े लोगों को देखकर अपना काफिला रोका।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नानकमता में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उस समय सीएम धामी ने झनकट में सड़क किनारे खड़े लोगों को देखकर अपना काफिला रोका। मुख्यमंत्री धामी वाहन से उतरे और लोगों के बीच पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं।

सीएम को प्रार्थना-पत्र सौंपे
इस दौरान सीएम धामी को स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र भी सौंपे। मुख्यमंत्री धामी ने प्रार्थना-पत्रों को खुद देखा और लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। सीएम धामी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। समस्याओं पर जरूरी कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्थानीय लोग दिखे उत्साहित
अचानक सीएम पुष्कर सिंह धामी का काफिला रुकने और उन्हें अपने बीच पाकर स्थानीय लोग भी उत्साहित नजर आए। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार जनसेवा के लिए सदैव आमजन के साथ खड़ी है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़