‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, छात्रों के विचारों, सपनों और सुझावों को जाना

टिहरी गढ़वाल के कीर्ति नगर में 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

टिहरी गढ़वाल के कीर्ति नगर में ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान सीएम ने युवाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने छात्रों के विचारों, सपनों और सुझावों को जानने के लिए उनसे सीधे बातचीत की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर निबंध लिखकर छात्रों ने जिस आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच के साथ अपने राज्य के भविष्य की कल्पना की, वह बेहद प्रेरणादायक है।”

‘कल के उत्तराखंड की दिशा तय करेंगे छात्र’
सीएम धामी ने कहा कि, “इस संवाद में यह अनुभव हुआ कि हमारे युवा केवल अपने भविष्य की चिंता नहीं करते, बल्कि शिक्षा, रोजगार, तकनीक, पर्यटन, खेल और गांवों के विकास से लेकर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना भी देखते हैं। विद्यार्थियों के विचारों को सुनना और उनकी आकांक्षाओं को समझना हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज के यही विद्यार्थी कल के उत्तराखंड की दिशा तय करेंगे।”

धामी सरकार का उद्देश्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हमारा प्रयास है कि सरकार और युवाओं के बीच संवाद निरंतर बना रहे और उनके विचार विकास की योजनाओं को नई दिशा दें। ‘विकसित भारत–विकसित उत्तराखंड’ का संकल्प हमारे युवाओं की प्रतिभा, सोच और सामर्थ्य से ही साकार होगा।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़