बनास में विश्व हिंदू परिषद का कार्यक्रम आयोजित, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिया सख्त संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनास में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने जनता को संबोधित किया और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में अवगत करवाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का संरक्षण रहा।

सांस्कृतिक विरासत की मजबूती का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि, “देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता को संरक्षित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। हम राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।”

सीएम धामी का संदेश
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि, “राज्य की शांति और सामाजिक समरसता के साथ छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़