BRICS सम्मेलन की अंतिम चरण में तैयारियां, 11 सितंबर को सभी सरकारी ऑफिस बंद करने का लिया फैसला

राजधानी दिल्ली में 18वां BRICS लीडर्स समिट आयोजित होने जा रहा है।

राजधानी दिल्ली में 18वां BRICS लीडर्स समिट आयोजित होने जा रहा है। यह समिट 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। जिसमें करीब 30 BRICS सदस्य और साझेदार देशों के नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और BRICS देशों, जिसमें भारत भी शामिल है, के कारोबारी प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

सभी कार्यालय 11 सितंबर 2026 को बंद
BRICS लीडर्स समिट को लेके राजधानी में तैयारिया अंतिम चरणों में है। इस समिट को देखते हुए एक और फैसला लिया गया है। जिसके तहत दिल्ली और नई दिल्ली स्थित केंद्र और राज्य सरकार के सभी कार्यालय 11 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे। बता दें कि इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने एक आधिकारिक ज्ञापन जारी किया है। इसका उद्देश्य सम्मेलन के दौरान आम लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

सुरक्षा और यातायात संबंधी व्यवस्थाएं
सम्मेलन को लेकर दिल्ली में बड़े पैमाने पर सुरक्षा और यातायात संबंधी व्यवस्थाएं की जा रही है। इसी बीच केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालय बंद रखने का फैसला इसी व्यवस्था और आम जनता को संभावित परेशानी कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। BRICS आयोजन के दौरान कार्यालय बंद रहने का कार्यदिवस वाला आदेश सिर्फ शुक्रवार, 11 सितंबर के लिए लागू होगा। मंत्रालय ने सभी संबंधित लोगों को इस फैसले की जानकारी देने का निर्देश दिया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़