दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने निर्देश पर बड़ी नियुक्ति, सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रारों की हुई नियुक्ति

दिल्ली के सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में अब लोगों को लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।

दिल्ली के सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में अब लोगों को लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। संपत्ति पंजीकरण के लिए लगने वाली लंबी कतारें अब जल्द ही छोटी होने लगेंगी। दिल्ली सरकार ने इसके लिए राजधानी में सब रजिस्ट्रार कार्यालयों की संख्या में अब बढ़ोतरी कर दी है। सब रजिस्ट्रार कार्यालयों की संख्या पहले 22 थी जिसे बढ़ाकर 39 कर दिया है। उपराज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

39 एसडीएम के साथ 39 सब रजिस्ट्रार तैनात
बता दें कि दिल्ली में अब कुल 13 जिलों में 39 एसडीएम के साथ 39 सब रजिस्ट्रार तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर इन 39 कार्यालयों में सब रजिस्ट्रार की तैनाती भी कर दी गई है। इनके खुलने से मौजूदा कार्यालयों पर अब भीड़भाड़ कम होगी।

दिल्ली के 13 जिलों में कुल 39 एसडीएम
बता दें कि दिल्ली में कुल 22 सब रजिस्ट्रार कार्यालय थे। दिल्ली में नए जिलों के गठन के साथ सब डिवीजनों का भी पुनर्गठन किया गया था। दिल्ली के 13 जिलों में कुल 39 एसडीएम तैनात हैं। इस बार सब-रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्ति के लिए अधिकारियों का चयन ऐसे अधिकारियों के समूह में से किया गया, जो बेहतर स्वास्थ्य, पर्याप्त शेष सेवा अवधि और सतर्कता मंजूरी (विजिलेंस क्लियरेंस) जैसे निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़