ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के लिए सज रही दिल्ली, मुख्य स्थानों पर हो रही सजावटी लाइट व्यवस्था

दिल्ली में भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 आयोजित होगा।

दिल्ली में भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 आयोजित होगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 को लेकर
तैयारियां तेज कर दी हैं। सम्मेलन के मद्देनजर वीआईपी मार्गों, प्रमुख सड़कों, बाजारों और प्रतिनिधियों के ठहरने वाले होटल क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, हरित विकास, रखरखाव
और सजावटी लाइट व्यवस्था की जा रही है।

‘विकसित भारत की विकसित नई दिल्ली’ की झलक
NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के दौरान राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन के अनुरूप ‘विकसित भारत की विकसित नई दिल्ली’ की झलक दिखाई देगी। यह महत्वपूर्ण आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का होने जा रहा है। जिस के लिए नई दिल्ली को स्वच्छ, हरित, सुंदर और विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जा रहा है।

दिल्ली की आकर्षक सजावट
बता दें कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 से पहले दिल्ली की आकर्षक सजावट की जा रही है। 17 प्रमुख गोलचक्करों, 11 होटल परिसरों और 10 प्रमुख एनडीएमसी भवनों पर सजावटी रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। इन सभी कार्यों के लिए आदेश जारी किए गए थे और अब सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरणों में पहुँच गई है। बता दें कि सभी कार्य 9 सितंबर तक पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने बताया कि 17 प्रमुख गोलचक्करों पर विद्युत सजावटी रोशनी की व्यवस्था की जा रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़