दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त राज्य पदाधिकारियों और ज़िला अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को विकसित भारत की मुख्य शक्ति बनाया है। हमारे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन स्वयं उस नई पीढ़ी की ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो राजनीति को सेवा, गतिशीलता और नए विचारों से जोड़ रही है।
दिल्ली में नई ताकत बना युवा जोश
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “दिल्ली बीजेपी के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा जी के नेतृत्व में, यही युवा जोश दिल्ली में भी एक नई ताकत बन रहा है। कैंपस से लेकर समुदाय तक, स्टार्टअप से लेकर खेल तक, टेक्नोलॉजी से लेकर जनसेवा तक, दिल्ली के युवा हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। युवा मोर्चा की नई टीम में आपका चयन संगठन के इसी जोश, क्षमता और प्रतिबद्धता में उसके भरोसे का प्रतीक है।”
सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ
सीएम रेखा गुप्ता ने सभी नवनियुक्त राज्य पदाधिकारियों और ज़िला अध्यक्षों को कहा कि, निडर होकर नेतृत्व करें और दिल्ली की युवा शक्ति का मान बढ़ाएँ। आप सभी को शानदार और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।”












