दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के 8 साल पूरे होने पर बधाई दी। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। इसमें सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा कि ‘आयुष्मान भारत’, जो देश के करोड़ों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मज़बूत कवच देता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशील और जन-कल्याणकारी सोच का एक सशक्त उदाहरण है।”
60 करोड़ से ज़्यादा लाभार्थियों को जोड़ा
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि, “8 सालों में, आयुष्मान भारत PM-JAY के ज़रिए 60 करोड़ से ज़्यादा लाभार्थियों को जोड़ा गया है। पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख तक का स्वास्थ्य कवरेज मिल रहा है। देश भर में 1.86 लाख से ज़्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से 500 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य विज़िट दर्ज की गई हैं।”
दिल्ली सरकार दे रही अतिरिक्त सहायता
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “दिल्ली में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, पात्र परिवारों को 10 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिया जा रहा है, जिसमें दिल्ली सरकार 5 लाख की अतिरिक्त सहायता दे रही है। स्वस्थ नागरिकों, सशक्त परिवारों और विकसित भारत के निर्माण की यह सेवा-यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है।”











