सीएम रेखा गुप्ता और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की उच्च-स्तरीय बैठक, महत्वपूर्ण विषयों पर की गई सार्थक चर्चा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों और बिजली मंत्री मनोहर लाल ने अहम बैठक की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों और बिजली मंत्री मनोहर लाल ने अहम बैठक की। दिल्ली सचिवालय में हुई इस उच्च-स्तरीय बैठक में दिल्ली के समग्र विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार और नागरिकों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

किन मुद्दों पर चर्चा?
इस बैठक में दिल्ली में किफायती आवास योजनाओं और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए पक्के घरों के निर्माण, दिल्ली में बिजली आपूर्ति और विद्युत क्षेत्र की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक में सार्वजनिक स्थलों के पुनर्विकास और अन्य शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।

‘विकसित दिल्ली’ का संकल्प
इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी की प्रगति के प्रति केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्र और दिल्ली सरकारें ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़