दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने MCD स्कूलों के 5 लाख से ज़्यादा बच्चों के लिए यूनिफ़ॉर्म और स्कूल बैग के लिए DBT के ज़रिए 70.69 करोड़ की राशि ट्रांसफर की।
आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन
इसके अलावा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 10 AI और रोबोटिक्स लैब, 1,500 प्रिंटर, ‘साइंस ऑन व्हील्स’ और 60 क्रोमबुक जैसी आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। इससे छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
आधुनिक सुविधाएँ देने पर फोकस
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा उनसे भी आगे बढ़े। हमारी सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा, आधुनिक सुविधाएँ और आगे बढ़ने के हर संभव अवसर देकर इस सपने को पूरा कर रही है।” बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा, मेयर प्रवेश वाही और डिप्टी मेयर मोनिका पंत मौजूद रहे।












