दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नायर सर्विस सोसाइटी (NSS) दिल्ली और ग्लोबल नायर सर्विस समाज की ओर से आयोजित ‘नायर समिट कॉन्क्लेव 2026’ और ‘विद्याधिराजोत्सवम’ समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर ब्रह्मर्षि डॉ. मोहन, स्वामी नित्यानंद पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक, सुरेश गोपी के साथ-साथ नायर सर्विस सोसाइटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
सीएम रेखा गुप्ता ने किया संबोधित
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘नायर शिखर सम्मेलन 2026’ और ‘विद्याधिराजोत्सवम’ ने केरल की समृद्ध विरासत, मूल्यों और समुदाय की गहरी भावना को खूबसूरती से दर्शाया।” सीएम ने कहा कि “महान संत और समाज सुधारक चट्टम्पी स्वामीकल ने समानता और सद्भाव का संदेश देते हुए समाज को सामाजिक भेदभाव और जातिगत पूर्वाग्रहों के खिलाफ जागरूक किया था। यह कार्यक्रम उन्हीं विचारों को आगे बढ़ाता है। इसी भावना के साथ, दिल्ली में रहने वाले केरल के हमारे भाई-बहन अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोए हुए हैं और साथ ही दिल्ली की विविधता को भी समृद्ध कर रहे हैं।”
कई संस्कृतियों से मिली ताकत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “दिल्ली को हमेशा कई संस्कृतियों और एक साझा आकांक्षा से ताकत मिली है। जैसे-जैसे राजधानी आगे बढ़ रही है, ये जड़ें उसकी पहचान और ‘विकसित भारत’ की ओर उसकी यात्रा का एक स्थायी हिस्सा बनी हुई हैं।”












