दिल्ली में ‘हरितालिका तीज महोत्सव 2026’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर्व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ ‘हरितालिका तीज महोत्सव 2026’ में शिरकत की।
‘विकास के साथ-साथ विरासत’ का संकल्प
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “ऐसे आयोजन हमें हमारी सनातन संस्कृति, हमारे त्योहारों और हमारी जड़ों से जोड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास के साथ-साथ विरासत’ के संकल्प के अनुरूप, दिल्ली सरकार की कोशिश है कि राजधानी जहाँ विकास की नई ऊंचाइयों को छुए, वहीं अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को भी पूरे गर्व के साथ आगे बढ़ाए।”
भव्य आयोजन के लिए दी बधाई
सीएम रेखा गुप्ता ने इस भव्य आयोजन के लिए कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली पर्यटन विभाग की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी। साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने ‘हमारा स्वाभिमान ट्रस्ट’ द्वारा सम्मानित सभी विशिष्ट व्यक्तियों को भी बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण और ‘हमारा स्वाभिमान ट्रस्ट’ के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।












