दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत, ITO मेट्रो स्टेशन से खास तौर पर तैयार की गई ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली सरकार की इस पहल के माध्यम से दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहितकारी पहल की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
दिल्ली के हर कोने तक पहुंचेगी जानकारी
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। जिसमें कहा गया कि “रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन और वॉयलेट लाइनों पर चलने वाली 5 मेट्रो ट्रेनों के 36 कोच अब दिल्ली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिल्ली के हर कोने तक पहुंचाएंगे।” ये दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के लगभग 67 प्रतिशत हिस्से को कवर करेंगी।
दिल्ली सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हमारा संकल्प है कि सरकार की योजनाओं की सही जानकारी दिल्ली के हर पात्र निवासी तक पहुंचे और उनके जीवन को बेहतर बनाने का ज़रिया बने।












