दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के हैदरपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में एक मुफ़्त मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का उद्घाटन किया। इस कैम्प में एक ही जगह पर कई तरह की स्वास्थ्य जाँच, विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह और ज़रूरी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मुफ़्त में उपलब्ध है।
स्वस्थ और सशक्त दिल्ली का संकल्प
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “‘सेवा संकल्प अभियान’ के ज़रिए एक स्वस्थ और सशक्त दिल्ली का हमारा संकल्प हर व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “मैं इलाके के सभी निवासियों से अपील करती हूँ कि वे इस हेल्थ कैंप में ज़रूर आएँ, अपनी सेहत की जाँच करवाएँ और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएँ।”
सीएम रेखा गुप्ता की अपील
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्थानीय निवासियों से इस कैंप में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने और मुफ्त सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है।












